सम्बंधित जानकारी
- सुशांत केस : इन लोगों के साथ रहा है रिया चक्रवर्ती का ड्रग कनेक्शन
- टीवी पर दोबारा लौटा सुशांत सिंह राजपूत का सीरियल 'पवित्र रिश्ता', अंकिता लोखंडे ने शेयर किया वीडियो
- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नट्टू काका अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
- निधन से एक दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत ने अपने डॉग्स की देखभाल के लिए भेजे थे रुपए
- कंगना रनौट के सपोर्ट में आगे आईं दीया मिर्जा, संजय राउत से कहा- 'हरामखोर लड़की' बोलने पर मांगें माफी
कोरोनावायरस की चपेट में आए अर्जुन कपूर, खुद को घर में किया क्वारंटीन
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसकी चपेट में टीवी से लेकर बॉलीवुड के कई एक्टर्स भी आ चुके है। अब बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर दी है।
अर्जुन ने पोस्ट लिखा, 'ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आप सभी को सूचित करूं कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मेरे शरीर में करोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। मैंने डॉक्टरों और प्रशासन की सलाह पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारनटीन में रहूंगा।'
उन्होंने लिखा, मैं आप सभी का आपके सपोर्ट के लिए पहले ही शुक्रिया अदा करता हूं। मैं आप सभी को अपने सेहत की जानकारी देता रहूंगा। ऐसा वक्त पहले कभी नहीं आया था, असामान्य समय है। मुझे विश्वास है कि पूरी मानवता इस वायरस से लड़कर जंग जीतेगी।
अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह व अन्य निखिल आडवाणी के बैनर की फिल्म की शूटिंग फिल्मसिटी में कर रहे थे। वहां भारत पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाके का सेट बना हुआ है। ये विभाजन के बैकड्रॉप की लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म है।
