1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kajol wants to work in a film based on a good story

काजोल करना चाहती हैं इस तरह की फिल्मों में काम, बोलीं- एक सीन भी होगा तो कर लूंगी...

Kajol
Kajol: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। काजोल को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए तीन दशक हो गए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने अपनी फिल्मों के च्वाइस के बारे में बात की।
 
काजोल ने कहा, इंडस्ट्री ने काफी बदलाव आया है, जिसे हम आसानी से महसूस कर सकते हैं। मुझे एक अच्छी कहानी चाहिए बस। जब मैं कहानी सुनूं तो उस रोल में अपनी कल्पना कर पाऊं। मैं अच्छे दौर में काम कर रही हूं। मुझे दूसरों का पता नहीं, लेकिन मेरे पास ऐसे रोल आ रहे हैं, जो मेरे लिए ही लिखे गए हैं। वह रोल अच्छे भी हैं।
 
काजोल ने कहा, जिनका साथ मुझे नहीं पसंद है, मैं उनके साथ काम नहीं करती हूं, क्योंकि मुझे लगता है की मेरा समय बर्बाद हो रहा है। जब मैं खुद खुश नहीं, तो मैं खुद को वैसी जगह क्यों रखूं, फिर चाहे कहानी कितनी भी अच्छी क्यों न हो। 
 
एक्ट्रेस ने कहा, मैं अपनी पसंद के लोगों के साथ काम करती हूं। अच्छी कहानी में यदि एक सीन भी होगा तो कर लूंगी, लेकिन वह रोल ऐसा होना चाहिए कि मैं ना न कर सकूं। मैं मुख्य रोल में रहूं और रोल ही अच्छा न हो, तो क्या फायदा।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कभी सब इंस्पेक्टर थे राजकुमार, दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर किया राज