1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kajol says ajay devgn is a fabulous cook

दरवाजा बंद कर ये काम करते हैं अजय देवगन, पत्नी काजोल ने खोला राज | kajol says ajay devgn is a fabulous cook

Ajay Devgn
काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों की केमिस्ट्री आज भी फैंस का दिल जीत लेती हैं। काजलो इन ‍दिनों अपनी फिल्म 'सलाम वेंकी' के प्रमोशन में ‍बिजी हैं। हाल ही में काजोल फिल्म का प्रमोशन करने 'सारेगामापा लिटिल चैप्स' शो में पहुंचीं। 

 
शो में काजोल ने खुलासा किया कि उनके पति अजय देवगन एक बेहतरीन कुक हैं। जब शो में काजोल से अजय के खाना पकाने के टैलेंट और उनकी पसंदीदा डिश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, सुनने में अविश्वसनीय लगता है, लेकिन अजय को खाना बनाना बहुत पसंद है। 
 
काजोल ने कहा, हम अक्सर कहते हैं कि कुछ लोगों के हाथ में स्वाद होता है, अजय उन कुक्स में से एक हैं, जो जिस भी डिश को बनाते हैं वह टेस्टी ही बनती है। खाना पकाने में अजय को बहुत मज़ा आता है और जब वह खाना बना रहे होते हैं, तो वह किचन का दरवाजा बंद कर देते हैं। 
 
एक्ट्रेस ने कहा, यहां तक ​​कि अजय जो खाना बना रहे होते हैं, उसकी रेसिपी तक शेयर नहीं करते हैं। वह अक्सर अमेजिंग खिचड़ी बनाते हैं। यही उनकी खासियत है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल आखिरी बार पर्दे पर अपने पति अजय देवगन के साथ फिल्म 'तानाजी' में नजर आई थीं। अब वह 'सलाम वेंकी' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'टाइगर 3' में हुई एक और एक्ट्रेस की एंट्री, 32 साल बाद सलमान खान संग आएंगी नजर