1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgn starrer drishyam 2 box office collection day 9

'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 9वें दिन किया इतना कलेक्शन | ajay devgn starrer drishyam 2 box office collection day 9

Drishyam 2
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के 9वें दिन 'दृश्यम 2' ने बंपर कलेक्शन कर के हर किसी को हैरान कर दिया है।

 
फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था। वहीं अब 'दृश्यम 2' ने दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन 14.05 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। 
 
फिल्म का टोटल कलेक्शन 126.58 करोड़ रुपए हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरे वीकेंड पर अजय देवगन की 'दृश्यम 2' 140 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी।
 
अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन और रजत कपूर की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने ‍किया है। अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 2' मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर मलायम फिल्म 'दृश्यम 2' का हिंदी रीमेक है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'फ्रेडी' की वजह से हुई कार्तिक आर्यन की रातों की नींद हराम, जानिए वजह