1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. varun dhawan film bhediya box office collection day 2

'दृश्यम 2' के आगे फीकी पड़ी 'भेड़िया' की चमक, वरुण धवन की फिल्म ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

varun dhawan
वरुण धवन और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भेड़िया' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर 'भेड़िया' को अजय देवगन की 'दृश्यम 2' से जबरदस्त टक्कर मिल रही है। 'दृश्यम 2' के आगे 'भेड़िया' की चमक फीकी पड़ गई है। 

 
अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 'भेड़िया' का पहले दिन का कलेक्शन 7.48 करोड़ रुपए रहा, जो उम्मीद से कम था। वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 9.57 करोड़ रुपए रहा। अजय देवगन की 'दृश्यम 2' का दबदबा रिलीज के 9वें दिन भी कायम रहा। 'दृश्यम 2' ने 9वें दिन यानी शनिवार को 14.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 
 
'भेड़िया' ने दो दिन में 17.05 करोड़ रुपए का टोटल कलेक्शन किया है। वहीं 'दृश्यम 2' का टोटल कलेक्शन 126.58 करोड़ रुपए हो चुका है। 'भेड़िया' को लेकर जैसा बज बना हुआ था, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है। 
 
हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' में वरुण धवन के अलावा कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल ने अहम भूमिका निभाई है। मेकर्स को उम्मीद है कि रविवार के दिन फिल्म को छुट्टी का फायदा मिलेगा और इसके कलेक्शन में उछाल देखने मिलेगा। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 9वें दिन किया इतना कलेक्शन