मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. janhvi kapoor rajkumar rao movie mr and mrs mahi now release on 31 may 2024
Last Modified: रविवार, 14 अप्रैल 2024 (11:14 IST)

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

फिल्म 'रूही' के बाद राजकुमार और जाह्नवी दूसरी बार साथ नजर आने वाले हैं

janhvi kapoor rajkumar rao movie mr and mrs mahi now release on 31 may 2024 - janhvi kapoor rajkumar rao movie mr and mrs mahi now release on 31 may 2024
Mr and Mrs Mahi New Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। वहीं करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस इस फिल्म का निर्माण कर रहा है।
 
इस फिल्म की शूटिंग काफी पहले खत्म हो चुकी हैं। बीते दिनों मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा की थी। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने ‍'मिस्टर एंड मिसेज माही' की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है। 
 
 
करण जौहर ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी अनाउंस की है। यह फिल्म अब अप्रैल की जगह मई में रिलीज होने वाली है। कणर ने ‍फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। 
 
करण जौहर ने लिखा, कुछ फिल्में सिर्फ कहानियों से कहीं ज्यादा हैं... वे दर्शकों से सपनों के बारे में बात करती हैं और कितनी बार हमारे सबसे करीबी लोग हमारे सपनों के रास्ते में आ सकते हैं। मिस्टर और मिसेज माही हमारे दिलों के करीब है।
 
उन्होंने लिखा, हम सोमवार को आपके साथ अपने कैंपेन डिजाइन शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते... लेकिन अभी हमारे पास रिलीज डेट है!! 31 मई 2024!! आपने नजदीकी सिनेमाघरों में।
 
हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' के बाद राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर दूसरी बार साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में अभिषेक बनर्जी, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, जरीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 
 
बता दें कि इस फिल्म में जाह्नवी कपूर महिला क्रिकेटर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए जाह्नवी ने क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ली है। 
ये भी पढ़ें
पालतू डॉग को इंसाफ दिलाने के लिए आयशा जुल्का ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा, जानिए क्या है मामला