1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shooter fired three rounds outside salman khan galaxy residence investigation underway

सलमान खान के घर के बाहर 3 राउंड फायरिंग, हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है

Firing outside Salman Khan's house
Salman Khan: लगातार जान से मारने की मिल रही धमकियों के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर रविवार तड़के 4.50 बजे फायरिंग हो गई है। इस घटना के वक्त सलमान खान मुंबई स्थित अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही मौजूद थे। दो अज्ञात व्यक्तियों ने सलमान के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। 
 
बताया जा रहा है कि सलमान खान के घर के बार तीन से चार राउंड फायरिंग हुई है। खबरों के अनुसार चशमदीदों ने बताया दो हमलावर बाइक से आए थे। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ थश। उन्होंने एक्टर के घर के बाहर फायरिंग की और फरार हो गए। 
 
इस मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच चुकी है। गोलीबारी में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इस घटना के बाद सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। 
 
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच के लिए सलमान खान के घर पहुंची है। पुलिस को अपार्टमेंट की दीवार पर गोली के निशान मिले हैं। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
 
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उन्हें ई-मेल और लेटर भेजकर कई बार धमकाया जा चुका है। सलमान को महाराष्ट्र सरकार ने Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई हुई है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, पुलिस ने बढ़ाई घर की सुरक्षा