1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. when sunny deol fought alone with goons at petrol pump

जब रियल लाइफ में सनी देओल का हुआ गुंड़ों से सामना, फिर ऐसे सिखाया सबक

Sunny Deol story
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल फिल्मों में अकेले ही सैकड़ों गुंड़ों से भिड़ते नजर आते हैं। कभी हैंडपंप उखाड़कर, कभी रथ का पहिया निकालकर तो कभी बड़े से पंखे से गुंडों की धुनाई करते दिखते हैं। सनी अपनी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन करते नजर आते हैं। 
 
बीते दिनों सनी देओल की जिंदगी का एक किस्सा वायरल हुआ था, जब वह रियल लाइफ में भी अकेले गुंडों से भिड़ गए थे। सनी देओल ने यह वाक्या सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' में बताया था। 
 
शो में सलमान ने बताया था कि सनी देओल को एक पेट्रोल पर 7-8 गुंडों ने परेशान किया था। यह तब की बात है जब सनी 1983 में फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड डेब्यू कर चुके थे। लेकिन सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा था। 
 
सनी देओल ने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर रूके थे। इस दौरान वह कुछ गुंडे आ गए और उन्हें परेशान करने लगे। पहले तो उन लोगों को इग्नोर किया। लेकिन वह ज्यादा ही परेशान करने लगे। 
 
इसके बाद सनी देओल ने अपनी चप्पल निकाली और गुंडों के पीछे दौड़ लगा दी। एक्टर को गुस्से में देखकर सभी गुंडें वहां से भाग खड़े हुए। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रिलीज से पहले ही 'थामा' ने एडवांस बुकिंग से मचाया धमाल, सेंसर बोर्ड से मिला यह सर्टिफिकेट