1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Janhvi Kapoor discharged from hospital

जाह्नवी कपूर अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, गंदा पानी पीने की वजह से हुई थी बीमार

Janhvi Kapoor discharged from hospital
Janhvi health update: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जाह्नवी को 18 जुलाई को एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्ट्रेस को गंदा पानी पीने की वजह से पूड पॉइ‍जनिंग हो गई थीं। 
 
जाह्नवी कपूर को 20 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पिता बोनी कपूर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, उन्हें सुबह छुट्टी दे दी गई। अब वह काफी बेहतर हैं।
 
बता दें कि जाह्नवी कपूर को बेचैनी और कमजोरी महसूस होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले जाह्नवी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन में अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए चर्चा में बनी हुई थीं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करे तो वह जल्द ही फिल्म 'उलझ' में नजर आने वली हैं। इस फिल्म में वह यंग डिप्टी कमिश्नर सुहाना भाटिा का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा वह जूनियर ए‍नटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' से साउथ इंडस्ट्री में भी कदम रख रही हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आर्थिक तंगी से जूझ रहे टीवी एक्टर पंकज भाटिया, एक साल से मेकर्स ने नहीं दिया पैसा