• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ram charan to be awarded at indian film festival of melbourne 2024
Last Modified: शनिवार, 20 जुलाई 2024 (12:13 IST)

राम चरण के नाम दर्ज हुई एक और उपलब्धि, IFFM में यह सम्मान पाने वाले बने पहले भारतीय एक्टर

ram charan to be awarded at indian film festival of melbourne 2024 - ram charan to be awarded at indian film festival of melbourne 2024
Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' ऑस्कर अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। वहीं अब राम चरण के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। राम चरण को मेलबर्न के भारतीय फिल्म फेस्टिवल में भारतीय कला और संस्कृति के राजदूत से सम्मानित किया जाएगा। 
 
राम चरण यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय हैं। आईएफएफएम विक्टोरियन राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला आधिकारिक फिल्म महोत्सव है। इस साल यह 15-24 अगस्त तक चलेगा। भारतीय फिल्म फेस्टिवल मेलबोर्न ने इस बार राम चरण को राजदूत गेस्ट घोषित किया है। 
 
राम चरण को इंडियन सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए भारतीय कला और संस्कृति के राजदूत से सम्मानित किया जाएगा। राम चरण की पिछली फिल्म 'आरआरआर' थी, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था।
 
इस सम्मान के लिए आभार जताते हुए राम चरण ने कहा, मैं मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं। ये इवेंट इंटरनेशनल मंच पर इंडियन सिनेमा की विविधता और ताकत को दिखाता है। हमारे फिल्म इंडस्ट्री को रिप्रेजेंट करना और दुनिया भर के फैंस और सिनेप्रेमियों से जुड़़ना सौभाग्य की बात है। मैं मेलबर्न में दर्शकों के साथ इस पल को शेयर करने के लिए एक्साइटेड हूं। 
 
राम चरण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास 'आरसी 16' है। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर काम करेंगी।