manglik dosh calculator
Sun, 29 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Jacqueline Fernandez matches steps with Tiger Shroff

टाइगर की बराबरी करना जैकलीन के लिए आसान नहीं था

जैकलीन फर्नांडीस
जैकलीन फर्नां‍डीस कितनी बेहतरीन डांसर हैं ये बात बताने की जरूरत नहीं है। लत लग गई, सूरज डूबा है यारो, सौ तरह के, ओ धन्नो जैसे कई हिट गीतों पर उन्होंने बेहतरीन डांस किया है। 
 
जैकलीन फर्नांडिस की 'ए फ्लाइंग जट्ट' जल्दी ही प्रदर्शित होने वाली है। इसमें जैकलीन के अपोजिट टाइगर श्रॉफ हैं। टाइगर बेहतरीन डांसर हैं और उनके साथ स्टेप्स मैच करना जैकलीन के लिए आसान नहीं था, लेकिन जैकलीन ने यह कर दिखाया। 'बीट पे बूटी' गाने में जैकलीन का परफॉर्मेंस देखने लायक है और यह गाना तेजी से लोकप्रिय भी हो रहा है। 
 
जैकलीन इस समय 'झलक दिखला जा' नामक शो में जज की भूमिका में हैं और इसमें उन्हें मजा भी आ रहा है। 
ये भी पढ़ें
श्रद्धा-आलिया-कृति का नया फैशन ट्रेंड