1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Interesting VDO of Deepika Padukone and Renveer Singh

रणवीर सिंह की बैट से पिटाई करती हैं दीपिका पादुकोण, वीडियो हुआ वायरल

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन अब रणवीर की पिटाई शुरू हो गई है। हाल ही में रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें दीपिका उन्हें बैट से मारती हुई नजर आ रही हैं और रणवीर तेजी से चिल्लाते हुए उछल रहे हैं। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा है - मेरी जिंदगी की कहानी रियल (Real) और रील (Reel)। 'दीपवीर' के फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। कुछ ने तो इसे 'घर घर की कहानी' भी करार दिया है। 
 


रणवीर और दीपिका इस समय इंग्लैंड में हैं। 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम विश्वकप जीती थी। उस घटना पर आधारित फिल्म '83 को कबीर खान निर्देशित कर रहे हैं। इसमें कपिल देव की भूमिका रणवीर सिंह निभा रहे हैं। 
 
हाल ही में दीपिका पादुकोण को इस फिल्म से जोड़ा गया है। वे कपिल की पत्नी रोमी की भूमिका में नजर आएंगी। रणवीर और दीपिका को फिर एक बार बड़े स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए रोचक अनुभव रहेगा। 
 
दोनों की जोड़ी बेहद लोकप्रिय है। वे 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी दे चुके हैं। 
अगला लेख
8 साल छोटी होने के बावजूद बनीं सलमान खान की मां, लोगों को नहीं आया पसंद