सम्बंधित जानकारी
- कार्तिक आर्यन ने पान मसाला की एड करने से किया मना, ठुकराई करोड़ों की डील
- शहनाज गिल के हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, 100% में आएंगी नजर
- न्यूड फोटोशूट मामला : बयान दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचे रणवीर सिंह, 2 घंटे तक हुई पूछताछ
- कृति सेनन ने इस फिल्म के लिए दिया था पहला ऑडिशन, इस वजह से नहीं हुईं सिलेक्ट
- विजय देवरकोंडा के बयान पर थिएटर मालिक ने जताई थी नाराजगी, अब 'लाइगर' एक्टर ने की मुलाकात
रितिक रोशन इस दिन तक पूरा कर लेंगे फिल्म 'फाइटर' के लिए अपना फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन | hrithik roshan will complete his physical transformation for fighter by november 9
सुपरस्टार रितिक रोशन उन स्टार्स में आते हैं, जो अपने काम को लेकर हमेशा बेहद उत्साहित रहते हैं। रितिक रोशन अपने रोल्स को पूरी जी जान से निभाते है। फिर चाहे बात उस किरदार को मेंटली अपने अंदर ढालने की हो या उस किरदार के लिए फिजीकली अपने आपको बदलने की हो, सुपरस्टार इस बात को सुनिश्चित करते है कि कही पर भी कोई कसर बाकी न रह जाए।
हाल ही में रितिक ने अपनी आने वाली फिल्म 'फाइटर' के लिए किए जा रहे अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात की। इस फिल्म में रितिक रोशन एक्शन अवतार में दिखाई देने वाले हैं। उन्होंने कहा, मैं फाइटर में अपनी भूमिका की तैयारी कर रहा हूं, जो मेरी अगली फिल्म है।
रितिक ने कहा, यह लगभग 12 हफ्ते का ट्रांसफॉर्मेशन है, जिसका मैं हमेशा पालन करता हूं। इसलिए 9 नवंबर को, मैं जो दिखता हूं उससे ज्यादा दुबला दिखना चाहिए।
रितिक ने हाल ही में अपने 12-वीक ट्रांसफॉर्मेशन रेजीम की शुरुआत की और 9 नवंबर को फाइटर के लुक को हासिल करने के लिए अपने लक्ष्य के रूप में चिह्नित किया, जिसमें उनकी दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ी बनाई जाएगा।
इस बीच, रितिक विक्रम वेधा को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था जिसे दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में रितिक, सैफ अली खान के संग स्क्रीन्स पर दिखाई देंगे और फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहें है।
