1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Grammy Award Winning American Singer Tony Bennett Passes Away

ग्रैमी अवॉर्ड विनर अमेरिकी सिंगर टोनी बेनेट का 96 साल की उम्र में निधन

Grammy Award Winner Singer Passes Away
Photo credit : Twitter
American Singer Tony Bennett Passes Away: दिग्गज अमेरिकी पॉप एवं जैज़ सिंगर टोनी बेनेट का 96 साल की उम्र में ‍निधन हो गया है। टोनी बेनेट के निधन की पुष्टि उनकी प्रवक्ता सिल्विया वेनर ने की। उन्होंने कहा कि गायक का निधन उनके गृहनगर न्यूयॉर्क में हुआ। मृत्यु का कोई विशेष कारण नहीं था, लेकिन बेनेट को 2016 में अल्जाइमर रोग का पता चला था।
 
बेनेट को द वे यू लुक टुनाइट, बॉडी एंड सोल और (आई लेफ्ट माई हार्ट) इन सैन फ्रांसिस्को जैसे गानों के लिए जाना जाता था। उन्होंने लेडी गागा से लेकर एरेथा फ्रैंकलिन और फ्रैंक सिनात्रा जैसे स्टार कलाकारों के साथ भी काम किया, जिन्होंने उन्हें 'सर्वश्रेष्ठ गायक' कहा।
 
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बेनेट ने आठ दशकों के करियर के दौरान, लाखों गाने गए और 20 ग्रैमी पुरस्कार जीते, जिसमें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी शामिल है। 
 
टोनी बेनेट के निधन पर कई अमेरिकी सेलेब्स श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं। गायक पॉल यंग ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'आह, रिप टोनी बेनेट, वास्तव में महान लोगों में से एक। एक अविश्वसनीय गायक, उन्हें कई बार देखा।”
 
बेनेट नागरिक अधिकार आंदोलन के भी समर्थक थे। उन्होंने 1965 में सेल्मा से मोंटगोमरी मार्च में भाग लिया था और रंगभेद-युग के दक्षिण अफ्रीका में प्रदर्शन करने से भी इनकार कर दिया था।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अगस्त में कहां जा सकते हैं घूमने, भारत की 6 सबसे अच्छी जगहें