1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunny deol film gadar 2 motion poster release

'गदर 2' का मोशन पोस्टर रिलीज, बेटे को बचाते दिखे सनी देओल | sunny deol film gadar 2 motion poster release

Gadar 2 Motion Poster
Gadar 2 Motion Poster: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'गदर : एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। 'गदर 2' का टीजर और दो गानें रिलीज हो चुके है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
 
वहीं अब 'गदर 2' का एक नया मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में सनी देओल का किरदार तारा अपने ऑनस्क्रीन बेटे जीते (उत्कर्ष शर्मा) को बचाने के लिए सब कुछ करते हुए दिखाई दे रहा हैं। मोशन पोस्टर की शुरुआत में एक संदेश लिखा आता है, 'एक पिता का प्यार किसी बंधन को नहीं मानता।'
जी स्टूडियोज ने मोशन पोस्टर को इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'अपने देश और परिवार की रक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है तारा सिंह! इस स्वतंत्रता दिवस 'गदर 2' आ रही है बड़े पर्दे पर। 11 अगस्त से देखें सिनेमाघरों में'।
 
यह ‍फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सनी और अमीषा के साथ उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा नजर आएंगे। इस बार सनी देओल अपने बेटे के लिए पाकिस्तान जाएंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'ड्रीम गर्ल 2' के नए टीजर के बाद एकता कपूर और करण जौहर की बीच हुई मजेदार नोक-झोंक