Daily Horoscope
Fri, 20 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Golmal Again, Tabu, Ajay Devgn

गोलमाल अगेन में तब्बू

गोलमाल अगेन
रोहित शेट्टी गोलमाल सीरिज की चौथी फिल्म बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। एक बार फिर अजय देवगन और रोहित की हिट जोड़ी साथ काम करेगी। इस फिल्म से हाल ही में तब्बू को जोड़ा गया है। तब्बू का इस फिल्म में महत्वपूर्ण रोल है। 
तब्बू की छवि गंभीर अभिनेत्री की है जबकि गोलमाल सीरिज की फिल्में हास्य से भरपूर होती है। ऐसे में तब्बू को फिल्म से जोड़ा जाना हैरान कर देने वाला है। 
फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तब्बू को अजय देवगन के कहने पर लिया गया है। दोनों अच्छे दोस्त हैं और साथ में काम कर चुके हैं। रोहित ने जब अजय को बताया कि उन्हें ऐसी हीरोइन चाहिए तो दमदार एक्ट्रेस हो। रोहित को अजय ने तब्बू का नाम सुझाया। 
जब यह ऑफर तब्बू तक पहुंचा तो वे बेहद खुश हुईं। उनका कहना है कि अजय के साथ एक बार फिर काम करने में उन्हें खुशी होगी। साथ ही वे 'गोलमाल' सीरिज की प्रशंसक हैं। 

फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपदे भी हैं।