1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. fir registered against former bigg boss contestant puneet superstar

'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानिए क्या है मामला | fir registered against former bigg boss contestant puneet superstar

FIR lodged against Bigg Boss OTT 2 fame Puneet Superstar
bigg boss contestant puneet superstar: फेमस यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार ने सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में जमकर तहलका मचा दिया था। पुनीत सुपरस्टार की हरकतों की वजह से उन्हें महज 24 घंटे में ही इस शो से बाहर कर दिया गया था। बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने के बाद से ही पुनीत सुपरस्टार सुर्खियां बटोर रहे हैं।
 
वहीं अब पुनीत सुपरस्टार कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ फैजान अंसारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनके खिलाफ भोपाल पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। फैजान ने पुनीत के ‍खिलाफ उन्हें अलग-अलग लोगों से धमकी दिलवाने के ‍लिए एफआईआर दर्ज कराई है।
 
फैजान अंसारी ने पुनीत को एक अनपढ़ इंसान बताया था, जिसमें मैनर्स नहीं हैं और वह घर में उस जगह के लिए अयोग्य है जहां हर कोई जेंटल और एजुकेटेड माना जाता है। इन बयानों के बाद, फैजान को कथित तौर पर पुनीत सुपरस्टार से जुड़े होने का दावा करने वाले व्यक्तियों से धमकी मिलने लगी। 
 
बता दें कि पुनीत सुपरस्‍टार का असली नाम प्रकाश कुमार है। वह मुल रूप से बिहार के रहने वाले है। पुनीत इंस्‍टाग्राम इन्‍फ्लुएंशर हैं, उन्हें बिग बॉस ओटीटी में जनता ने वोट कर नंबर-2 की रैकिंग दी थी, लेकिन जजों के पैनल ने उन्‍हें 10वीं रैंकिंग दे दी, जिस कारण उन्हें गुस्सा आ गया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एडवेंचर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा के साथ हुआ हादसा, वीडियो देख आएगी हंसी