1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonakshi sinha gets slightly hurt as she tries zip-lining video goes viral

एडवेंचर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा के साथ हुआ हादसा, वीडियो देख आएगी हंसी

Accident happened with Sonakshi Sinha
Sonakshi Sinha Zip Lining Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में वेब सीरीज 'दहाड़' से ओटीटी डेब्यू किया है। इस सीरीज में सोनाक्षी की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। इस सीरीज की सफलता के बाद सोनाक्षी वेकेशन का आनंद ले रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों हिल स्टेशन पर टाइम स्पेंड कर रही हैं। वह जंगलों में पहाड़ों के बीच एडवेंचर कर रही हैं।
 
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह जिप लाइनिंग करती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान सोनाक्षी के साथ एक हादसा भी हो जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा पूरी तैयारी के साथ खुद को एक केबल के सहारे एक पहाड़ से दूसरे पहाड़ पर ले जाने के लिए रेडी होती हैं। 
 
सोनाक्षी जैसे ही उछलकर आगे बढ़ने की कोशिश करती हैं वो लोहे की सीढ़ियों से टकरा जाती हैँ। उनके बैक में चोट लगती है और वो चिल्ला उठती हैं। इस दौरान वीडियो बनाने वाला भी जोर-जोर से हंसने लगता है। इस वीडियो के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, 'ही ही ही थोडी सी लगी स्पाइडर गर्ल।' 
 
सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत प्यारा... हंसी इस वीडियो को बार-बार देखने पर मजबूर कर देती है।' एक अन्य ने लिखा, 'स्पाइडर मैन- मल्टीवर्स का पागलपन।'
 
सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'दहाड़' के बाद उनके पास कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। वह फिल्म काकुड़ा, द बुक ऑफ डार्कनेस, निकिता रॉय और संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आएंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रणबीर कपूर की हीरोइन दूसरी बार बनीं मां, एवलिन शर्मा ने दिया बेटे को जन्म