सम्बंधित जानकारी
- सोनू सूद का स्थानीय विक्रेताओं और छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाने का प्रयास
- फिर आएंगे वेडिंग प्लानर, प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज होगी 'मेड इन हेवन सीजन 2'
- 'बवाल' के टीजर में नजर आई वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोरदार केमिस्ट्री, फैंस के बीच बढ़ी उत्सुकता
- 'द नाइट मैनेजर 2' में अनिल कपूर की डेडली परफॉर्मेंस के दीवाने हुए फैंस
- जब परिवार को पता चला कंडोम के एड में नजर आएंगे रणवीर सिंह, ऐसा था एक्टर के पिता का रिएक्शन
रणबीर कपूर की हीरोइन दूसरी बार बनीं मां, एवलिन शर्मा ने दिया बेटे को जन्म | evelyn sharma blessed with baby boy
evelyn sharma become mother second time: रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में नजर आईं एक्ट्रेस एवलिन शर्मा के घर दूसरी बार किलकारियां गूंज गई है। एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है। एवलिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए उसके नाम का खुलासा भी किया है।
एवलिन ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। एवलिन अपने बेटे को सीने से लगाए हुए नजर आ रही हैं। फोटो शेयर कर एवलिन ने बताया कि उन्हें एक बेटा हुआ है।
तस्वीर के साथ एवलिन ने लिखा, कभी नहीं सोचा था कि जन्म देने के बाद इतना अच्छा महसूस होगा। मैं इतनी खुश हूं कि छत पर खड़े होकर गा सकती हूं। हमारे बेबी बॉय आर्डन को हैलो कहिए।
बता दें कि एवलिन शर्मा ने 15 मई 2021 को ऑस्ट्रेलिया में डॉ. तुषान भिंडी संग शादी रचाई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद नवंबर 2021 में एवलिन ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम एवा रखा है।
Edited By : Ankit Piplodiya
