CAA Protest: भारत के गलत नक्शे पर मांगनी पड़ी माफी, लेकिन फरहान अख्तर बोले- अब भी कायम हूं अपने फैसले पर...
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच एक्टर-सिंगर फरहान अख्तर ने कहा है कि सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय खत्म हो चुका है और अब अपने विरोध प्रदर्शन को सड़कों पर ले जाना चाहिए। एक्टर ने ट्वीट कर फैंस से 19 दिसंबर को मुंबई के क्रांति मैदान में इस कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आह्वान किया।
फरहान अख्तर ने अपने ट्विटर हैंडल से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) से जुड़ी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘आपको जानने की जरूरत है कि आखिर यह प्रदर्शन इतना जरूरी क्यों है। आप सभी से 19 तारीख को क्रांति मैदान, मुंबई में मिलूंगा। सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय अब खत्म हो चुका है।’
Here’s what you need to know about why these protests are important. See you on the 19th at August Kranti Maidan, Mumbai. The time to protest on social media alone is over. pic.twitter.com/lwkyMCHk2v
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) December 18, 2019
जहां कुछ फैंस ने फरहान का समर्थन किया है, वहीं आईपीएस संदीप मित्तल सहित कई अन्य यूजर्स ने उन्हें लोगों को गलत जानकारी देने और भड़काने के लिए आड़े हाथों लिया और लिखा कि इसके लिए उनपर केस हो सकता है।
You also need to know that you ' ve committed an Offence u/s 121 of Indian Penal Code & it is not unintentional. @MumbaiPolice & @NIA_India are you listening.Please think of the Nation that is giving you everything in your Life.
— Sandeep Mittal, IPS (@smittal_ips) December 18, 2019
Understand the Law( https://t.co/DK3hDYe9e2 )
साथ ही, कई अन्य यूजर्स ने फरहान को बताया कि उन्होंने भारत का गलत नक्शा शेयर किया है। दरअसल, एक्टर ने जो नक्शा शेयर किया था, उसमें पीओके और अक्सई चीन के हिस्से को ग्रे कलर में दिखाया गया था।
Why are parts of Jammu and Kashmir colored gray? Do you support them being parts of Pakistan and China?
— Vinayak (@vinayak_jain) December 18, 2019
अपनी गलती मानते हुए फरहान ने एक और ट्वीट कर उस गलत नक्शे के लिए माफी मांगी और साथ ही कहा कि कश्मीर का एक-एक इंच भारत का ही हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि वे अब भी अपनी बात पर कायम हैं और वे 19 दिसंबर को मुंबई के क्रांति मैदान में होने वाले प्रदर्शन का हिस्सा जरूर होंगे।
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) December 18, 2019
फरहान अख्तर के अलावा एक्टर जावेद जाफरी ने भी ट्वीट कर लोगों से 19 दिसंबर को अगस्त क्रांति मैदान आने का अनुरोध किया।
People of Mumbai who care,
— Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi) December 17, 2019
Be there ! pic.twitter.com/mz0nlSkbL1
