सम्बंधित जानकारी
- राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री' का ट्रेलर रिव्यू : हॉरर में कॉमेडी या कॉमेडी में हॉरर
- आमिर खान बनाम सलमान खान, क्रिसमस 2019 पर होगी जोरदार टक्कर
- प्रियंका चोपड़ा के पहले आठ लड़कियों को डेट कर चुके हैं निक जोनास
- धड़क, संजू और सूरमा की बॉक्स ऑफिस पर रिपोर्ट
- कैसी है 'मिशन इम्पॉसिबल फॉलआउट' और 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' की शुरुआत?
शाहरुख खान के साथ पहली बार इमरान हाशमी, नेटफ्लिक्स की इस सीरिज़ में आएंगे नज़र
नेटफ्लिक्स में एक से बढ़कर एक वेब-सीरिज़ स्ट्रीम हो रही हैं। कुछ समय पहले ही चैनल ने शाहरुख खान और उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के साथ एक नई सीरिज़ 'बार्ड ऑफ ब्लड' की घोषणा की थी। यह लेखक बिलाल सिद्दीकी की लिखी हुई किताब के आधार पर एक पॉलिटिकल जासूसी कहानी होगी। इसे आठ एपिसोड्स में बांटा जाएगा।
शाहरुख खान हालांकि इसमें परदे के पीछे काम करेंगे। सीरिज़ में लीड एक्टर का चुना जाना था जो कि अब तय कर लिया गया है। नेटफ्लिक्स की इस नई सीरिज़ में इमरान हाश्मी को लीड के तौर पर लिया गया है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने हाल ही में इमरान हाश्मी स्टारर की इस सीरिज़ 'बार्ड ऑफ ब्लड' का पहला टीज़र जारी किया। इसमें इमरान एक नॉवल पढ़ रहे है और कहते हैं कि भगवान ने आपको एक चेहरा दिया है, और आप खुद को एक और बनाते हैं।
इसके अलावा इमरान ने ट्विटर पर भी इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि होना है या नहीं होना है... जवाब होना है... कबीर आनंद 'होने के' लिए तैयार.. इस थ्रिलिंग जर्नी का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित..
‘To be, or not to be’...
— emraan hashmi (@emraanhashmi) July 27, 2018
The answer is to be. Ready 'to be' Kabir Anand. Excited to be a part of this thrilling journey !! @NetflixIndia @RedChilliesEnt @iamsrk @_gauravverma @bilals158 #EmraanInBardOfBlood https://t.co/d5l1EfeHFr
शाहरुख खान ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा 2017 में ही कर दी थी। उन्होंने कहा था कि हमने हमेशा भारत से वर्ल्ड-क्लास कंटेंट बनाने की कोशिश की है। नेटफ्लिक्स में ग्लोबल ऑडियंस है और हम इस प्लेटफॉर्म से अपनी कहानियां दिखाना पसंद करेंगे। शाहरुख ने आगे कहा कि हम रेड चिलीज़ भारत से ग्लोबल विज़न बनाने विश्वास रखते हैं।
रेड चिलीज़ के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि हम नेटफ्लिक्स ऑरिजिनल सीरिज़ के साथ अपनी पार्टनरशिप को बढ़ाने के लिए खुश हैं। गौरव वर्मा और रेड चिलीज़ की हमारी टीम ने इसे एक साथ रखा है और हम इस थ्रिलिंग सीरिज़ को जल्द ही दुनियाभर के लिए रिलीज़ करेंगे।
भारतीय उपमहाद्वीप की पृष्ठभूमि पर बनी इस कहानी में एक जासूस कबीर आनंद की कहानी होगी, जिसे अपने देश और लंबे समय से खोए हुए प्यार को बचाने के लिए पंचगनी में शेक्सपियर प्रोफेसर बनाना पड़ता है। इसे कई लोकेशंस पर फिल्माया जाएगा। साथ ही इसमें हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी और अन्य भाषाएं सुनने मिलेंगी।
