एकता कपूर 'होम' से करेंगी पुरानी यादें ताज़ा
एकता कपूर अपने प्रोडक्शन के लिए पूरे बॉलीवुड में मशहूर हैं। पिता जितेंद्र ने जहां फिल्मों में एक्टिंग कर नाम कमाया, वहीं बेटी एकता ने सीरियल और फिल्में बनाकर अपना स्थान बनाया। अब वे वेब-सीरिज़ के जरिए अपने दर्शकों के दिल में जगह बना रही हैं।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उन्होंने एक चैनल शुरू किया है 'ऑल्ट बालाजी'। इस चैनल पर वे हर वर्ग और हर उम्र के दर्शकों के लिए वेब-सीरिज़ बनाती और दिखाती हैं। वे जल्द ही एक नई सीरीज ला रही हैं, जिसका नाम है 'होम'।
'होम' वेब-सीरिज़ से वे लोगों के अपने घर होने का सुख दर्शाएंगी। कहानी आखिर क्या होगी यह तो नहीं पता लेकिन एकता इस बार अपना शो अलग तरीके से प्रमोट कर रही हैं। उन्होंने एक शॉर्ट वीडियो बनाई है जिसमें उनके पापा जीतेन्द्र दिखाई दे रहे हैं। जितेन्द्र अपने पहले घर की यादें साझा कर रहे हैं। उन्होंने चाल में अपने पुराने घर आ दौरा किया और पुराने लोगों के साथ बातें की। जीतेन्द्र ने अपने पहले घर का सुख बताते हुए दर्शकों के गुज़ारिश की कि वे अपनी यादें भी उनसे शेयर करें।
My hero my dad my HOME ! We launch our most special show campaign with my dad at d place he calls #MyHOME ! Send in ur photos or videos n we will share d best ones #MyHOME #ALTBalajiOriginal @altbalaji pic.twitter.com/tC3QNBcMDB
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) August 24, 2018
इस तरह से उनका यह नया शो प्रमोट हो रहा है और एकता कपूर ने इसके लिए अपने पापा का सहारा लिया। वैसे एकता के कंसेप्ट्स हमेशा ही अलग और अनोखे होते हैं। एकता बहुत अच्छे से जानती हैं कि उनके दर्शकों को क्या चाहिए।
एकता कपूर जल्द ही दर्शकों का फेवरेट 'कसौटी जिंदगी की' का दूसरा भाग लाने की तैयारी कर रही हैं। शो 10 सितंबर से शुरू होने वाला है।
