1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. does ranveer singh drive his aston martin with expired insurance

क्या रणवीर सिंह ने दौड़ाई बिना इंश्योरेंस वाली 3.9 करोड़ की कार?

Ranveer Singh
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए मशहूर है। हाल ही में रणवीर को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद रणवीर अपनी 3.9 करोड़ रुपए की लग्जरी कार एस्टन मार्टिन को खुद ड्राइव करके गए।

 
वहीं अपनी फेवरेट कार को ड्राइव करने के बाद रणवीर पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगने लगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने यह दावा किया कि रणवीर की इस कार का इंश्योरेंस खत्म हो चुका था और इसके बावजूद उन्होंने यह कार ड्राइव की है। यूजर ने लिखा, 'मुंबई पुलिस रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन लीजिए। वह बिना इंश्योरेंस की कार चला रहे थे।' 
 
यूजर के मुताबिक रणवीर की इस कार का इंश्योरेंस 28 जून 2020 में ही एक्सपायर हो गया था। इस कार को चला कर एक्टर ने ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन किया है। ऐसे में उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।
 
इतना ही नहीं मुंबई पुलिस ने भी यूजर के इस ट्वीट का जवाब दिया। उन्होने लिखा, 'हमने ट्रैफिक ब्रांच को इस बारे में सूचित कर दिया है।' इसके बाद से रणवीर को ट्रोल भी किया जाने लगा था।
 
हालांकि, सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के कार का इंश्योरेंस खत्म होने की जो खबर वायरल हो रही है वो फेक है। रणवीर सिंह की इस गाड़ी का इंश्योरेंस अभी खत्म नहीं हुआ है। अभिनेता की इस लग्जरी गाड़ी का इंश्योरेंस 1 जुलाई 2023 तक वैलिड है। 
 
रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आलिया भट्ट के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम' कहानी में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में दिखेंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
करण कुंद्रा ने 12 साल की एक्ट्रेस संग बनाया ऐसा वीडियो, हो गए ट्रोल