1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. varun dhawan film bhediya trailer out

'भेड़िया' बन शिकार पर निकले वरुण धवन, फिल्म 'भेड़िया' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज

Movie Bhediya
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भेड़िया' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वरुण के साथ कृति सेनन और दीपिक डोबरियाल अहम किरदार में हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वरुण को भेड़िया काट लेता है जिसके बाद वह उसके जैसी हरकतें करने लगते हैं। 

 
ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि वरुण बेड़ पर लेटे हुए हैं और उनकी बॉडी में कुछ अजीब हरकते हो रही हैं। वहीं बैकग्राउड मे सुनाई देता है कि तुम्हें क्या लगता है कि भेड़िए ने मुझे क्यों काटा है? इसके बाद एक लड़की की आवाज में जवाब मिलता है कि हो सकता है कि वो भेड़िया तुम्हे मारना चाहता हो। 
 
इसके बाद शुरू होती है वरुण धवन के साथ असली मुश्‍किलें। वह भेड़िए की तरह बर्ताव करने लगते हैं। वो नीचा सुनने लगते हैं। खुशबू वाली चीजें उन्हें बदबूदार औऱ बदबूदार वाली चीजें उन्हें खुशबू वाली लगने लगती है। हर रात उनकी पूंछ भी निकल आती है। 
 
फिल्म के ट्रेलर में कृति सेनन अपने लुक से फैंस का दिल जीत रही हैं। फिल्म में वह एक डॉक्टर का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर के अंत में फिल्म में मोगली का आइकॉनिक सॉन्ग जंगल- जगंल बात चली है भी सुनने को मिल रहा है। 
 
वरुण धवन की भेड़िया 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म दिनेश विजन के मैडॉक प्रोडक्शन में बनी है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इमोशनली, फिजिकली टॉर्चर कर रहा था पड़ोसी, देखिए वैशाली ठक्कर का पूरा सुसाइड नोट