1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. divya khosla kumars film yaariyan 2 teaser released

दिव्या खोसला कुमार की 'यारियां 2' का टीजर रिलीज

Divya Khosla Kumar
Yaariyan 2 Teaser: साल 2014 में रिलीज हुई 'यारियां' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म के गाने 'ब्लू है पानी पानी', 'टूटे दिलों पर मरहम' और 'अल्लाह वारियां' आज भी दर्शकों की जुबान पर है। अब इस फिल्म की रिलीज के 9 साल बाद इसका सीक्वल 'यारियां 2' आ रहा है।
 
'यारियां 2' में दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी अहम भूमिका में नज़र आएंगे। यश दासगुप्ता, अनस्वरा रंजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर जैसे कलाकार भी यारियां 2 में काम करते नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। 
 
'यारियां 2' की कहानी लव ट्रांएगल पर आधारित है। फिल्‍म की कहानी में इस बार भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और उनकी बॉन्डिंग को दोस्तों की तरह दिखाया गया है। 'यारियां 2' में इस बार कजिन से फ्रेंड्स, फ्रेंड्स से बेस्ट फ्रेंड्स बनने की कहानी को दिखाया गया है। 
 
गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ प्रस्तुत ,टी-सीरीज़ फिल्म्स और राव और सप्रू फिल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म यारियां 2 को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दिव्या खोसला कुमार और आयुष माहेश्वरी ने प्रोड्यूस किया है। राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में फिल्म यारियां 2 इस साल 20 अक्टूबर को सिनेमा घरों में रिलीज़ की जाएगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शाहरुख खान ने बताया 'जवान' में गंजे होने का राज, सुनकर आ जाएगी हंसी