1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. asksrk session jawan actor shahrukh khan funny answers to fans

शाहरुख खान ने बताया 'जवान' में गंजे होने का राज, सुनकर आ जाएगी हंसी

shahrukh khan Ask srk session
Shahrukh Khan AskSRK Session: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में हैं। शाहरुख सोशल मीडिया के जरिए जमकर इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे है। वह लगातार फैंस के साथ #AskSRK सेशन रख रहे हैं और कई मजेदार सवालों के जवाब दे रहे हैं।
 
शाहरुख खान ने एक बार फिर ट्विटर पर ऑस्क एसआरके सेशन रखा और फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने 'जवान' में गंजे होने और लड़की पटाने तक के मजेदार जवाब दिए हैं। देखिए किंग खान और उनके फैंस के बीच कुछ मजेदार सवाल-जवाब।
 
सवाल - आप गंजे क्यों हो गए पाजी? खतरनाक लग रहे हो।
जवाब - घर के बाहर ओले पड़ रहे थे... सोचा गंजा हो जाऊं.. पूरा मजा लू।
 
सवाल - सर जी लड़की कैसे पटाए कुछ टिप्स दिजिए ना।
जवाब - पहले सबक यह 'पटाना पटाना' मत बोलों अच्छा नहीं लगता।
 
सवाल - शाहरुख सर हॉरर मूवी कब करोगे?
जवाब - हर बार करता हूं ना.. हमेशा अकेला आता हूं.. मेरे दोस्त यश ने कहा था... जो अकेला आता है... वो होता है मॉन्स्टर।
 
सवाल - नयनतारा मैम पर लट्टू हुए की नहीं?
जवाब - चुप करों! दो बच्चों की मां हैं वो!! हा हा।
 
सवाल - सर ये जिंदा बंदा सॉन्ग आप में बिल्कुल सुट नहीं किया। नेक्स्ट सॉन्ग कब आएगी?
जवाब - मांफ करना भाई। नेक्स्ट वाला तुम्हारें साइज के सूट बनाउंगा!! पेंट पजामा तुम खुद ले लेना।
 
सवाल - जवान बनने के लिए बॉडी होना जरूरी है क्योंकि में पतला हूं सर?
जवाब - बॉडी नहीं हार्ट चाहिए बस।
 
सवाल - सर जवान होने के लिए उम्र होती है पर आपकी उम्र तो बहुत ज्यादा हो गई है?
जवाब - अच्छा किया याद दिला दिया.. एक और याद रखान.. बेवकूफ होने के लिए कोई उम्र नहीं होती।
 
सवाल - आपके घर का लाइट बिल हर महीने कितना आता है?
जवाब - हमारे घर में प्यार का नूर फैला हुआ है। उसी की रोशनी होती है.. बिल नहीं आता।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में दिखा रानी मुखर्जी का बॉसी अंदाज