मशहूर निर्देशक इस्माइल श्रॉफ का निधन, 62 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर निर्देशक इस्माइल श्रॉफ का निधन हो गया है। इस्माइल श्रॉफ ने 62 साल की उम्र में मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि इस्माइल लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
इस्माइल श्रॉफ के निधन से इंडस्ट्री में दुख की लहर है। स्माइल श्रॉफ ने आहिस्ता आहिस्ता, अगर, थोड़ी सी बेवफाई, बुलंदी, सूर्या, गॉड एंड गन, पुलिस पब्लिक, झूठा सच, लव 86 और जिद जैसी कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था।
इस्माइल श्रॉफ इंजीनियर स्टूडेंट थे। उन्होंने साउंड इंजीनियरिंग की थी। फिर वह करियर संवारने मुंबई आ गए। इस्माइल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट के तौर पर की थी। इस्माइल श्रॉफ ने 80-90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

