1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Dilwale, Shahrukh Khan, Rohit Shetty, Raj Kapoor

REVEALED : शाहरुख की दिलवाले देखने वालों को पसंद आए ये सीन

दिलवाले
पुराने जमाने में राज कपूर जैसे फिल्मकार अपनी फिल्म पूरी करने के बाद देश भर के वितरकों को बुलाते थे। उन्हें फिल्म दिखा कर सुझाव मांगते थे। यदि सुझाव उचित लगता तो उस पर अमल भी करते थे। लेकिन इन दिनों वितरकों को फिल्म उसी दिन देखने को मिलती है जिस दिन ‍प्रदर्शित होती है और ज्यादातर सिर पीट लेते हैं कि ये क्या बना दिया?
शाहरुख खान को अपनी फिल्म 'दिलवाले' पर पूरा भरोसा है और पुराने दिनों को ताजा करते हुए उन्होंने अपनी फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स को हैदराबाद बुलाकर 60 मिनट की फिल्म दिखाई। फिल्म को देख वितरकों के चेहरे पर मुस्कान तैर गई और वे निश्चिंत हो गए हैं कि उनके हाथों एक ब्लॉकबस्टर मूवी लग गई है। 

एक वितरक के मुताबिक फिल्म में ऐसे दृश्यों की भरमार है जब दर्शक अपनी सीट से खुशी के मारे उछल जाएंगे। वरूण धवन का एंट्री सीन, वरूण शर्मा की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग, जॉनी लीवर और काजोल के बीच का एक कॉमिक सीन और शाहरुख-काजोल के रोमांटिक दृश्य तो सीधे दिल को छू जाएंगे। 
 
वितरकों के मुताबिक 'दिलवाले' में रोहित शेट्टी पूरी तरह फॉर्म में नजर आए हैं और यह उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित होगी। फिल्म की शानदार आरंभिक रिपोर्ट जान कर शाहरुख के फैंस बेहद खुश हो गए हैं।