1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. dilip kumar may get leave from hospital on thursday

दिलीप कुमार को जल्दी मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

Dilip Kumar
मुंबई। निमोनिया के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए अभिनेता दिलीप कुमार पर उपचार का असर हो रहा है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। 
 
लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 95 वर्षीय अभिनेता बार-बार निमोनिया से ग्रसित हो रहे है। उनके पारिवारिक दोस्त फैसल फारुकी ने अभिनेता के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया कि दिलीप कुमार को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि ऊपर वाले का शुक्रिया। दिलीप कुमार साहब पर उपचार पर असर हो रहा है और अब उनकी सेहत बेहतर है। चिकित्सकों के मुताबिक सबकुछ ठीकठाक चलता रहा तो उन्हें अस्पताल से कल छुट्टी मिल सकती है। इंशाल्लाह। पिछले महीने मामूली निमोनिया के उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।(भाषा)
अगला लेख
#Metoo: संध्या मृदुल ने भी लगाया आलोकनाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप