1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. dil chahta hai completes 18 years fans rigorously demand sequel

फिल्म 'दिल चाहता है' का सीक्वल बनाने की अभी प्लानिंग नहीं : फरहान अख्तर

Dil Chahta Hai
फरहान अख्तर ने साल 2001 में आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना को लेकर सुपरहिट फिल्म 'दिल चाहता है' बनाई थी। तीन दोस्तों पर आधारित यह फिल्म आज भी लोकप्रिय है। हाल ही में फिल्म को रिलीज हुए 18 साल पूरे हो गए हैं।


फरहान अख्तर से कई प्रशंसकों ने फिल्म के सीक्वल के बनने की फरमाइश की है। फरहान अख्तर ने कहा है कि फिल्म का सीक्वल बनाने के बारे में वह नहीं सोच रहे हैं।
 
फरहान अख्तर ने कहा, मैं अभी 'दिल चाहता है' के सीक्वल के बारे में नही सोच रहा हूं। मुझे ऐसा लगता है कि किसी भी फिल्म को बनाने का एक मूड, एक एनर्जी लेवल और समय होता है। ऐसा तब हुआ था जब मैं उस फेज में था।
 
फिल्म जब रिलीज हुई थी तो इसकी कहानी और गानों को खूब पसंद किया गया था। फिल्म के लिए उदित नारायण को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म में फिमेल लीड एक्ट्रेस के रोल में प्रिति जिंटा, डिंपल कपाड़िया और सोनाली कुलकर्णी थीं।
अगला लेख
माधवन की 'रॉकेटरी' में कैमियो करेंगे शाहरुख खान, निभाएंगे यह रोल