Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, badlapur, Varun dhawan

वरुण के बाद अब दीपिका पादुकोण लेंगी बदला!

Deepika Padukone
बदलापुर नामक डार्क थ्रिलर मूवी में वरुण धवन बदला लेते दिखाई दिए थे। वरुण ने इस फिल्म के जरिये साबित किया था कि वे अभिनय भी कर सकते हैं और उनकी छवि बदलने में यह फिल्म मददगार साबित हुई। 
 
बदलापुर 2: नायिका प्रधान 
फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन अब इस फिल्म का दूसरा भाग बनाने की तैयारी कर रहे हैं और सूत्रों पर भरोसा किया जाए तो इस बार दीपिका पादुकोण फिल्म में नजर आएंगी। श्रीराम नायिका प्रधान फिल्म बनाना चाहते हैं। 
 
दीपिका पहली बार ऐसे रोल में 
दीपिका ने अब तक डार्क सिनेमा नहीं किया है और यह उनके लिए सुनहरा अवसर रहेगा। एक ऐसी महिला जो बदला लेना चाहती है के रोल में दीपिका को देखना उनके फैंस के लिए दिलचस्प अनुभव रहेगा। 
 
पहली और आखिरी पसंद: दीपिका 
बताया जा रहा है कि यह फिल्म श्रीराम केवल दीपिका के साथ ही बनाना चाहते हैं। उनकी पहली और आखिरी पसंद दीपिका ही हैं। यह फिल्म 2018 के मध्य में ही शुरू हो पाएगी क्योंकि दीपिका इस समय 'पद्मावती' में व्यस्त हैं। इसके बाद वे हनी त्रेहान की एक अनाम फिल्म करेंगी। फिर नंबर आएगा बदलापुर दो का। 
ये भी पढ़ें
करण जौहर की बर्थडे पार्टी के 'खास' फोटो