1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. corona virus lockdown ajay devgn helping 700 families of dharavi

कोरोना वायरस : अजय देवगन ने शुरू किया मिशन धारावी, लोगों से भी की यह अपील

Corona Virus
कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस संकट की घड़ी में बॉलीवुड सिलेब्स दिल खोलकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में लगे हुए है। वहीं अब अजय देवगन धारावी के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।

 
अजय देवगन धारावी के 700 परिवारों की देख-रेख कर रहे हैं। एक्टर ने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही अजय ने सभी से अपील किया है कि वो धारावी के निवासियों के लिए दान करें। 
 
अजय देवगन ने अपने ट्वीट करते हुए लिखा, 'धारावी कोविड-19 का केंद्र बना हुआ है। कई नागरिक एमसीजीएम की मदद से दिन रात काम कर रहे हैं। कई एनजीओ की मदद से जरूरतमंद लोगों को राशन और हाइजीन किट्स उपलप्ध कराए जा रहे हैं। हम (एडीएफ) 700 परिवारों की मदद कर रहे हैं। मैं लोगों से विनती करता हूं कि आगे आए और डोनेट करें।
 
बता दें कि अजय देवगन लगातार कोरोना के खिलाफ जंग में अपना योगदान दे रहे हैं। शुरुआत में ही अजय देवगन ने करीब 10 करोड़ रुपए का दान पीएम केयर फंड में दिया था। इसके अलावा वह इस वायरस से लोगों को जागरूक रहने की सलाह भी दे रहे हैं। 
 
अगला लेख
‘लाल सिंह चड्ढा’ की जगह ‘राधे: योर मोस्ट वॉटेड भाई’ होगी क्रिसमस पर रिलीज?