1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. chaar yaar ott release date 23 october prime video cast story

चार दोस्तों की दोस्ती, क्राइम और गैंगस्टर का खतरनाक खेल, इस दिन प्राइम वीडियो पर आएगी 'चार यार'

Chaar Yaar web series
प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग हिंदी प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ 'चार यार' के ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान कर दिया है। इसका प्रीमियर 23 अक्टूबर को होने वाला है। चार यार में पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाक मेहता लीड रोल्स में हैं, वहीं साईं तम्हंकर, सिकंदर खेर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश तैलंग, चंकी पांडे और भगवती पेरुमल भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 
 
विनय वाइकुल ने सीरीज को डायरेक्ट किया है, जबकि संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने इसे लिखा है। श्याम, पिंक विंडो प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले और बीबीसी स्टूडियोज़ इंडिया द्वारा डेवलप की गई सीरीज को प्रणति नागरशेठ, नीरज नागरशेठ और पी.एस. द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। विनय वाइकुल, एस. हुसैन जैदी, संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने इसे क्रिएट किया है।
 
सीरीज की कहानी चार दोस्तों के इर्द गिर्द घूमती है, जो 2000 के शुरुआती वक्त पर सेट है। कहानी में मुंबई के उतार-चढ़ाव से भरी जिंदगी के बीच जय, टोनी, साहिल और समीर नाम के चार दोस्त आम सी मिडिल-क्लास लाइफ की सच्चाई से लेकर परिवार की कंधों पर पढ़ने वाली ज़िम्मेदारियों और बेहतर आने वाले कल के सपनों के बीच अपनी राह बनाते हैं। वह साथ मिलकर हर मुश्किल का सामना करते हैं जो कि उनकी दोस्ती की मजबूत नींव का आधार बनता है। 
लेकिन मुश्किल हालात में लिया गया एक बड़ा फैसला उनके लिए किसी खाई की तरह बन जाता है जो उन्हें क्राइम, गैंगस्टर और पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के हालात में पहुंचा देता है। अब अपने इस मुश्किल हालात को बदलने की जद्दोजेहद  के रूप में शुरू हुई यह कहानी जल्द ही एक ऐसे रिस्क से भरे सफर में बदल जाती है, जहाँ उनकी दोस्ती ही उनका इकलौता सहारा होती है और ऐसे में उनका लिया गया हर फैसला उन्हें खतरे के और करीब ले जाता है।
 
प्राइम वीडियो और अमेजन MGM स्टूडियोज इंडिया में ओरिजिनल्स (SVOD) के डायरेक्टर और हेड निखिल माधोक ने कहा, ‘चार यार’ में दोस्ती, अपने सपनों को पूरा करने की चाह, हंसी-मजाक और ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जिनकी उम्मीद नहीं होती। ये सभी चीजें मिलकर इसे एक बेहद एंटरटेनिंग कहानी बनाती हैं। हम हमेशा से नए टैलेंट को मौका देने में आगे रहे हैं और फिल्म के युवा लीड एक्टर्स की शानदार परफॉर्मेंस देखना अपने आप में एक ट्रीट है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
नाना पाटेकर के निधन के बाद गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मृत्यु का केस, शुरू की जरूरी कानूनी प्रक्रिया