परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही हुई मौत
Singer Dies During Live Performance: ब्राजील के गॉस्पल सिंगर पेड्रो हेनरिक को लेकर दुखद खबर सामने आई है। सिंगर को परफॉर्में के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया है। 30 साल के पेड्रो ब्राजील के एक धार्मिक इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे।
Gospel Singer Collapses, Dies on Stage in Tragic Scene Captured on Video (Dec. 2023) #DiedSuddenly #VaccineSideEffects
— GenocideBlog.com (@JonelessHomes) December 14, 2023
Pedro Henrique (30), a Brazilian gospel singer, has died after collapsing on stage during a December 13 religious concert.
Credit: https://t.co/odOOZBTqb6 pic.twitter.com/kxVXdkm531
खबरों के अनुसार परफॉर्मन्स के बीच वो अचानक से जमीन पर गिर गए और बेहोश हो गए। ये पूरा वाकया वीडियो में कैद हो गया है। वीडियो में पेड्रो हेनरिक को स्टेज के किनारे पर खड़े होकर गाना गए रहे हैं। वह व्हाइट पैंट-सूट पहने वो अपनी बाहें फैलाए खड़े नजर आ रहे हैं।
पेड्रो एक लंबा नोट लेने के बाद छोड़ा रुकते हैं और उनका बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके बाद वह स्टेज पर गिरकर बेहोश हो जाते हैं। इसके बाद पेड्रो हेनरिक को तुरंत पास के क्लीनिक लेकर जाया गया। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद सिंगर को मृत घोषित कर दिया।
Edited By : Ankit Piplodiya

