bigg boss 18 will start 6 oct know when and where to watch show
सलमान खान के चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 18वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। 'बिग बॉस 18' आज रात यानि 6 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार शो में कई लोकप्रिय और विवादास्पद नामों के हिस्सा लेने की चर्चा है।
'बिग बॉस 18' को टीवी के साथ ही ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर भी देख सकते हैं। शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर को रात नौ बजे होगा। शो को कलर्स टीवी और जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। शो का प्रीमिर कलर्स चैनल पर रात नौ बजे पर होगा। वहीं जियो सिनेमा पर इसे देखने के लिए 29 रुपए मासिक शुल्क देना होगा।
Bigg Boss ke prediction se badlega future ka verdict. Welcome the new Master of Time!
— ColorsTV (@ColorsTV) October 6, 2024
Dekhiye #BiggBoss18, Grand Premiere aaj raat 9 baje, sirf #Colors aur @JioCinema par. #BiggBoss18 #BiggBoss #BB18 @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/Z5sSjQbwi8
बिग बॉस के घर की थीम 'टाइम का तांडव' है। बिग बॉस के घर में इस बार गुफा, किला, जंगल और एक हम्माम भी देखने मिलेगा। जेल भी बिग बॉस 18 के घर का एक दिलचस्प हिस्सा है। बिग बॉस के घर में इस बार 107 कैमरों के साथ एक गुफा होटल भी है।
