1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Jani Masters National Award suspended amid sexual assault allegations

रेप के आरोप में जेल में बंद जानी मास्टर को लगा बड़ा झटका, हाथ से निकला नेशनल अवॉर्ड

Jani Master will not get National Award
साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफ शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर पर बीते दिनों एक महिला ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने जानी मास्टर को गिरफ्तार कर लिया था। कोरियोग्राफर के खिलाफ पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
 
जेल में बंद होने के बाद भी जानी मास्टर की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब कोरियोग्राफर को एक और बड़ा झटका लगा है। रेप का आरोप लगने के बाद उनके हाथ से नेशनल अवॉर्ड निकल गया है। जानी मास्टर को 'मेघम करुक्कथा' गाने के लिए 'बेस्ट कोरियोग्राफी कैटेगरी' में मिलने वाला नेशनल अवॉर्ड वापस ले लिया गया है।
 
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेल ने एक बयान जारी करके बताया है कि जानी मास्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित कर दिया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में शामिल होने के लिए जानी मास्टर को दिया गया इनविटेशन भी रद्द कर दिया गया है।
 
निलंबन लेटर में लिखा गया है कि कोरियोग्राफर पर लगे आरोप सामने आने से पहले ही उन्हें इनविटेशन भेजा गया था। हालांकि आरोप की गंभीरता को देखते हुए 2022 के लिए जानी मास्टर को फिल्म Thiruchitrambalam के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए मिलने वाला नेशनल फिल्म अवॉर्ड अगले आदेश तक रोका जाता है।
 
बता दें कि 21 वर्षीय महिला ने कोरियोग्राफर जानी मास्टर के खिलाफ हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं। जानी मास्टर को 19 सितंबर को गोवा में गिरफ्तार किया गया था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Actor Vinod khanna के जन्‍मदिन पर जानिए उनके बारे में 20 रोचक जानकारियां