सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Shraddha Kapoor seeks blessings from Shirdi Sai Baba after the success of Stree 2
Last Modified: शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (15:40 IST)

स्त्री 2 की सफलता के बाद साईं बाबा का आशीर्वाद लेने शिरडी पहुंचीं श्रद्धा कपूर

Shraddha Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने 'स्त्री 2' के साथ सचमुच सफलता का नया मापदंड स्थापित किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, और श्रद्धा देशभर में एक विशाल प्रशंसक वर्ग का समर्थन प्राप्त कर रही हैं। फिल्म को चारों ओर से जबरदस्त प्यार मिला है।
 
श्रद्धा कपूर ने पहली महिला लीड के रूप में बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है। फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए श्रद्धा ने शिरडी साईं बाबा के मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। 
 
इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'ओम साईं राम।' इसके अलावा, उन्होंने सबसे बड़े गरबा समारोह में भाग लेते हुए एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उनके साथ हजारों फैंस भी शामिल हुए। 
 
इस नवरात्रि, श्रद्धा स्त्री पावर का जश्न मना रही हैं। "स्त्री 2" की सफलता के साथ, वह न केवल जनता के दिलों को जीत रही हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। इस फिल्म के साथ, श्रद्धा कपूर ने अपने करियर में एक नया मील का पत्थर हासिल किया है।
 
ये भी पढ़ें
120 बहादुर के सेट से फरहान अख्तर ने शेयर की BTS तस्वीरें, दिखाई लद्दाख की खूबसूरत झलक