सम्बंधित जानकारी
- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में हुई नए नट्टू काका की एंट्री! देखिए तस्वीर
- 'टीटू वेड्स शेरु' की तैयारियों में जुटीं कंगना रनौट, बोलीं- बेहद उत्साहित हूं...
- जब प्रभास ने रुकवा दी थी अनुष्का शेट्टी की शादी, वजह है खास
- भाग्यश्री ने बेटे अभिमन्यु की फिल्म के गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
- ड्रग्स केस में आया नया ट्विस्ट, गवाह का दावा- आर्यन खान को फंसाया गया
Bigg Boss 15 : घर से बेघर हुईं मायशा अय्यर, ईशान सहगल फूट-फूटकर रोए
'बिग बॉस 15' में इस बार सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को शनिवार को बड़ा झटका देते हुए इविक्टेड कंटेस्टेंट के नाम की घोषणा कर दी। स्प्लिट्सविला विनर मायशा अय्यर शो से बाहर हो गई हैं। कम वोट मिलने की वजह से मायशा को शो से बाहर होना पड़ा।
मायशा के बिग बॉस से बाहर होने की खबर सुनकर उनको अपना दिल दे बैठे ईशान सहगल फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान मायशा काफी शांत नजर आ रही थीं। ईशान को गले लगाते हुए उन्होंने कहा कि अगर आज मैं इस शो से बाहर नहीं होती तो शायद आप इस शो से बाहर हो जाते।
मायशा के साथ-साथ सिम्बा नागपाल, अफसाना खान, उमर रियाज, ईशान सहगल भी घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेटिड थे। बिग बॉस 15 के घर से इस बार दो कंटेस्टेंट्स बाहर होने वाले हैं। रविवार को एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। हालांकि घरवालों को अब तक यह पता नहीं है कि रविवार को भी एक और कंटेस्टेंट बाहर होने वाला है।
