सम्बंधित जानकारी
- पायल घोष-अनुराग कश्यप विवाद में इरफान पठान की एंट्री, एक्ट्रेस बोलीं- निर्देशक के बारे में उन्हें बताया था
- कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस जरीना रोशन खान का 54 वर्ष की उम्र में निधन, सितारों ने जताया शोक
- सनी देओल के बारे में शम्मी कपूर ने क्या की थी भविष्यवाणी?
- सुशांत केस : ड्रग्स मामले में एनसीबी ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई को किया गिरफ्तार
- पिता की टीम केकेआर को सपोर्ट करते हुए सुहाना खान ने शेयर की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल
बिग बॉस 14 : रूबीना दिलाइक ने दिखाई दिलेरी, भिड़ ली सलमान खान से
बिग बॉस 14 को प्रसारित होते हुए दो सप्ताह से भी ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी तक यह शो रंग नहीं पकड़ पाया है। कुछ कंटेंटस्टेंट बेहद कमजोर साबित हुए हैं जो न मनोरंजन कर रहे हैं और न वो मसाला दे पा रहे हैं जिसके लिए यह शो जाना जाता है। रूबीना दिलाइक पिछले कुछ दिनों में उभर कर सामने आई हैं। भले ही वे किसी मुद्दे पर सही हो या गलत, लेकिन अपनी बाद दिलेरी से रखती हैं और उसे सही साबित करने की कोशिश भी करती हैं।
बिग बॉस ने एक टास्क रूबीना और निक्की तंबोली को दिया, जिसमें सभी फ्रेशर्स को बताना था कि इन दोनों के दिमाग में कितना कचरा है। यह नाम रूबीना को पसंद ही नहीं आया, बल्कि अपमानजनक भी लगा। उन्होंने इसमें हिस्सा लेने से इंकार कर दिया। शायद वे 'कचरा' शब्द को ठीक से समझ नहीं पाई। दरअसल दिमाग में गलतहफमी, कन्फ्यूजन, जैसी बातों को लेकर बात करना थी, लेकिन रूबीना कुछ और ही समझ गई।
रूबीना के टास्क न करने से शो के होस्ट सलमान खान बेहद खफा हो गए। उन्होंने रूबीना की क्लास ले डाली। सलमान के स्टारडम और प्रभाव से रूबीना बिलकुल भी नहीं घबराईं। वे भी सलमान से भिड़ लीं। अपना पाइंट ऑफ व्यू उन्होंने रखा। उन्होंने आवाज भी ऊंची की जिस पर सलमान ने उन्हें टोका और कहा कि मैं भी आवाज ऊंची कर सकता हूं।
सलमान और रूबीना का वाद-विवाद लंबा चला, हालांकि आखिर में सलमान अपनी बात रूबीना से मनवाने में सफल रहे। रूबीना ने भी गलती मानी और वो टास्क पूरा किया जो उन्होंने अधूरा छोड़ा था।
जिस तरह से रूबीना ने सलमान से भिड़ने में दिलेरी दिखाई उनके फैंस बहुत खुश हैं। यह बात उनके लिए सकारात्मक भी साबित हुई है। शो देख रहे दर्शकों को वे निडर लगीं और ऐसी कंटेंस्टेंट के रूप में उभरी जो अपनी बात रखने से घबराता नहीं है।
