1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bharati Singh, Comedy Queen, Hospital

अस्पताल में भर्ती हुईं कॉमेडी क्वीन भारती सिंह, हो सकता है ऑपरेशन

भारती सिंह
कुछ दिनों पहले ही कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। डेंगू के इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी। अब एक बार फिर वे अस्पताल में भर्ती हैं। 
 
बताया जा रहा है कि भारती को पैर में तकलीफ है और संभव है कि उनका ऑपरेशन भी किया जाए। इस वजह से भारतीय ने रियलिटी शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट की शूटिंग भी रोक दी है। 
 
भारती ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 की शूटिंग की थी। इस शो का अभी प्रसारण नहीं हुआ है। इस शो को लेकर वे बेहद उत्साहित थीं और उन्होंने वजन भी घटाया था। 
 
शो के दौरान स्टंट करते समय उन्हें पैर में चोट लगी थी। उन्होंने इलाज भी कराया, लेकिन समस्या बढ़ती ही गई। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। संभव है कि उनकी सर्जरी की जाए। 
 
Bharti Singh hospitalized undergoes ligament tear operation
अगला लेख
सलमान और कैटरीना को खतरा, यूएई आर्मी कर रही है सुरक्षा