1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bengali actress rupa dutta arrested for alleged pickpocketing

पॉकेटमारी के आरोप में एक्ट्रेस गिरफ्तार, अनुराग कश्यप पर लगा चुकी हैं यह आरोप

Rupa Dutta
Photo - Twitter
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रूपा दत्ता को पॉकेटमारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खबरों के अनुसार रूपा दत्ता को कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला से गिरफ्तार किया गया। बिधाननगर उत्तर पुलिस स्टेशन के अनुसार, एक महिला को कूड़ेदान में बैग फेंकते देखकर पुलिस को शक हुआ। 

 
इसके बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की। इसके साथ ही बैग की तलाशी भी ली, जिसमें पुलिस को कई मनी बैग मिले। बताया जा रहा है‍ कि पुलिस को रूपा दत्ता के पास से 75 हजार रुपए बरामद हुए। यह घटना शनिवार 12 मार्च की है। 
 
पुलिस पूछताछ में इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि एक्ट्रेस के पास इतने पैसे आए कहां से। बताया जा रहा है कि रूपा दत्ता ने पॉकेटमारी की बात कबूल कर ली है। वहीं खबरों के अनुसार रूपा दत्ता को अदालत में पेश किया जाएगा। 
 
रूपा दत्ता वही एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
 रूपा दत्ता बंगाल की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। वह कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।
अगला लेख
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' का दूसरा दिन?