Hanuman Chalisa
Wed, 4 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. baahubali shooting completes after 3.5 years

साढ़े तीन साल बाद बाहुुबली की शूटिंग खत्म

baahubali
'बाहुबली 2' का इंतजार कर रहे प्रशंसक अब जमकर खुश हो सकते हैं। फिल्म की शूटिंग 3.5 साल तक चलने के बाद खत्म हो गई है।

इस मौके पर फिल्म के निर्देशक एस.एस राजामौली ने एक फोटो शेयर की है। इस ट्वीट के साथ उन्होंने लिखा, " इस तरह प्रभास (बाहुबली) के लिए 3.5 साल खत्म होते हैं। यह समय जबरदस्त रहा। शुक्रिया डार्लिंग, किसी को इस प्रोजेक्ट पर इतना भरोसा नहीं था  जितना तुम्हें था। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।" 

 
सिनेमेटोग्राफर के.के सेंथिल ने अपनी ट्वीट में लिखा, "आपको खुश चेहरे दिखते हैं जब दिन रात की जमकर मेहनत के बाद बाहुबली 2 की शूटिंग खत्म हो गई है। #Baahubali2 #WKKB" 

 
 
बाहुबली का पहला भाग अतिसफल रहा। उसके बाद से ही लोगों में दूसरी फिल्म को लेकर उत्सुकता थी। कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इस सवाल का जवाब दर्शक जल्दी से जल्दी चाहते हैं। फिल्म ने 650 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। माना जा रहा है कि बाहुबली 2 इससे भी अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करेगी। फिल्म की रिलीज़ डेट 14 अप्रैल 2017 है। 
ये भी पढ़ें
रंगून का ट्रेलर : प्यार, युद्ध और धोखे का कंप्लीट पैकेज