सम्बंधित जानकारी
- दुबई में बर्थडे मनाने गई जैस्मिन भसीन अस्पताल में भर्ती, बॉयफ्रेंड अली गोनी ने दिया हेल्थ अपडेट
- चंद्रचूड़ सिंह की पुश्तैनी हवेली पर कलह, एक्टर ने चाची पर लगाया कब्जा करने का आरोप, मांगा न्याय
- महज 7 साल की उम्र में उपासना सिंह ने शुरू कर दिया था एक्टिंग करियर, मैंने प्यार किया से इस वजह से हो गई थीं बाहर
- 'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा ने खोले निजी जिंदगी के राज, बोलीं- गोविंदा ने लाइफ में बहुत अफेयर्स किए...
- रेड कट-आउट क्रॉप टॉप में कंगना शर्मा ने ढहाया कहर, तस्वीरों ने लगाई इंटरनेट पर आग
'इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा, या मैं', दर्द और एक्शन से भरा इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का टीजर रिलीज
बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' और वर्सटाइल एक्टर इमरान हाशमी की साल 2007 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' की रिलीज को पूरे 19 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए 'आवारापन 2' का पहला टीज़र आधिकारिक तौर पर ड्रॉप कर दिया है।
19 साल बाद बड़े पर्दे पर 'शिवम पंडित' की वापसी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर उसी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। 'आवारापन' के सीक्वल में श्रिया सरन की जगह दिशा पाटनी ने ली है।
टीज़र सीधे दर्शकों के दिलों को छूता है। इसकी शुरुआत इमरान हाशमी के उसी जाने-पहचाने गहरे और दर्द भरे वॉयसओवर से होती है। टीज़र में इमरान कहते हैं— 'कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होतीं... उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है।'
टीज़र को देखकर साफ है कि शिवम पंडित आज भी अपनी पुरानी जिंदगी और आलिया (श्रिया सरन) को खोने के गम से उबर नहीं पाया है। वह एक बार फिर बिना किसी मकसद के अपनी जिंदगी में भटक रहा है। शिवम को आलिया की कब्र पर जाते, बारिश में कीचड़ से सने खतरनाक और ताबड़तोड़ फाइट्स करते और अपनी जिंदगी के बिखराव से जूझते हुए दिखाया गया है।
टीज़र का अंत इमरान हाशमी के एक बेहद दमदार और खौफनाक डायलॉग के साथ होता है, जहां उनके चेहरे पर खून और चोट के निशान हैं। वे सीधे कैमरे की तरफ देखते हुए कहते हैं— 'इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा, या मैं।' यह डायलॉग साफ इशारा करता है कि शिवम पंडित के इस सफर का अंत बेहद विनाशकारी और निर्णायक होने वाला है।
टीजर में कोई चीज़ सबसे ज्यादा रोंगटे खड़े करने वाली है, तो वह है इसका बैकग्राउंड म्यूजिक। 'आवारापन' फिल्म की आत्मा उसका संगीत था, और मेकर्स ने इस बात का पूरा ख्याल रखा है। टीज़र के बैकग्राउंड में आइकॉनिक गाने 'तो फिर आओ' का नया वर्जन सुनाई देता है।
दिशा पाटनी और शबाना आजमी की एंट्री
'आवारापन 2' का कैनवास इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और भव्य नजर आ रहा है। टीज़र में एक्ट्रेस दिशा पाटनी की एक बेहद खूबसूरत झलक देखने को मिली है, जो हार्प बजाती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी बेहद गंभीर और इंटेंस लुक में दिखाई दे रही हैं।
साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था, लेकिन इस बार 'आवारापन 2' की कमान नितिन कक्कड़ संभाल रहे हैं। वहीं, फिल्म की गहरी और डार्क स्टोरीलाइन को बिलाल सिद्दीकी ने लिखा है। विशेष फिल्म्स और मुकेश भट्ट के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म इस बार न केवल इमोशन्स बल्कि हाई-ऑक्टेन एक्शन से भी लोडेड होने वाली है।
इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी स्टारर यह मच-अवेडेट रोमांटिक-एक्शन-थ्रिलर फिल्म 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' से होने की उम्मीद है।
