1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunita ahuja reveals govinda had many affairs in lock upp season 2

'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा ने खोले निजी जिंदगी के राज, बोलीं- गोविंदा ने लाइफ में बहुत अफेयर्स किए...

Sunita Ahuja
रियलिटी टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित और विवादित शो 'लॉक अप' अपने नए सीजन 'लॉक अप: सच या सजा' के साथ वापस लौट आया है। नेटफ्लिक्स पर शुरू हुए इस शो ने आते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। इस बार शो की कमान बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशिका फराह खान और अभिनेता रितेश देशमुख के हाथों में है।
 
सीजन 2 के पहले ही एपिसोड में जिस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' यानी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हैं। सुनीता अपने बेबाक और अनफिल्टर्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं, और 'लॉक अप' के मंच पर भी उनका यही रूप देखने को मिला, जहां उन्होंने अपनी 40 साल पुरानी शादी के कई अनसुने और हैरान करने वाले पन्ने खोल दिए।
 
"प्यार में सब बर्दाश्त करना पड़ता है" 
जब होस्ट फराह खान ने सुनीता के पुराने बयानों की कुछ हेडलाइंस उनके सामने पढ़ीं, तो माहौल काफी दिलचस्प हो गया। फराह ने सुनीता से उनके उस बयान पर स्पष्टीकरण मांगा जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें "गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं।"
इस पर बात करते हुए सुनीता आहूजा ने कहा, प्यार में तो आपको हर चीज बर्दाश्त करनी चाहिए। चीची (गोविंदा) ने लाइफ में इतने अफेयर्स किए, चलो हीरो-हीरोइन में तो ये सब होते ही रहते हैं। तो मुझे लगता है कि इतने साल जो मैंने चीची के साथ निभाए हैं, उस हिसाब से मुझे लगता है कि अगले जन्म में मुझे उनके जैसा बेटा मिलना चाहिए, पति नहीं।
 
सुनीता का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में स्वीकार किया कि गोविंदा के स्टारडम के दिनों में उनके कई अभिनेत्रियों के साथ संबंध रहे, लेकिन उन्होंने एक वफादार पत्नी की तरह हर परिस्थिति में अपने पति का साथ निभाया।
 
गोविंदा को गोली लगने वाले हादसे पर कसा तंज
शो के को-होस्ट रितेश देशमुख ने जब एक और हेडलाइन पढ़ी, जिसमें लिखा था— "जब तक पति-पत्नी साथ हों तब तक अंखियों से गोली मारे, पर जब कोई थर्ड पार्टी आ जाए तो घुटनों पर गोली मारे।" इस पर सुनीता ने हंसते हुए ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।
 
सुनीता ने मजाकिया और तीखे लहजे में कहा, सुन रहे हो चीची तो सुन लेना भैया, क्योंकि घुटनों पे गोली तभी लगती है जब लाइफ में कोई (थर्ड पार्टी) आ जाती है। और इसमें मैंने कुछ झूठ नहीं बोला। मैं तो उस समय बॉम्बे में थी भी नहीं, मैं खाटू श्याम जी के दर्शन करने गई हुई थी। लेकिन लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि मैंने ही गोली मार दी! वैसे मेरा निशाना कभी चूकता नहीं है।
 
1987 में हुई थी गोविंदा-सुनीता की सीक्रेट शादी
गोविंदा और सुनीता की शादी साल 1987 में बेहद निजी तरीके से हुई थी। उस वक्त गोविंदा का करियर शुरुआती दौर में था, जिसके कारण उन्होंने अपनी शादी को लगभग दो साल तक दुनिया से छुपा कर रखा था। कपल ने अपनी बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद ही अपनी शादी की बात आधिकारिक रूप से स्वीकार की थी। दोनों का एक बेटा यशवर्धन आहूजा भी है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
महज 7 साल की उम्र में उपासना सिंह ने शुरू कर दिया था एक्टिंग करियर, मैंने प्यार किया से इस वजह से हो गई थीं बाहर