सम्बंधित जानकारी
- 'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा ने खोले निजी जिंदगी के राज, बोलीं- गोविंदा ने लाइफ में बहुत अफेयर्स किए...
- रेड कट-आउट क्रॉप टॉप में कंगना शर्मा ने ढहाया कहर, तस्वीरों ने लगाई इंटरनेट पर आग
- रोहित शेट्टी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी 20 करोड़ की रंगदारी!
- 10 साल बाद टूटा आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का रिश्ता, 'लॉक अप 2' में किया तलाक का ऐलान
- 'सत्यप्रेम की कथा' के 3 साल: कैसे कार्तिक आर्यन का सत्तू बना बॉलीवुड का सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग हीरो
किसिंग सीन के दौरान बेकाबू हो गई थीं कंगना रनौट, काट लिए थे वीर दास के होंठ! पत्रकार के दावे पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस बार वह अपनी किसी नई फिल्म नहीं, बल्कि साल 2014 में रिलीज हुई डार्क कॉमेडी-क्राइम ड्रामा फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' के एक पुराने किस्से को लेकर सुर्खियों में हैं।
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से फिल्म का किस्सा वायरल हो रहा है। इसके साथ दावा किया जा रहा था कि एक किसिंग सीन के दौरान कंगना ने अपने को-स्टार वीर दास को इस कदर चूमा कि उनके होंठ से खून तक निकल आया था। अब फिल्म के लीड एक्टर वीर दास और खुद कंगना रनौत ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
क्या है पूरा विवाद?
इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब वरिष्ठ पत्रकार सिमी चंदोक ने मशहूर होस्ट सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में शिरकत की। इंटरव्यू के दौरान सिमी ने दावा किया कि 'रिवॉल्वर रानी' की शूटिंग के दौरान वीर दास को एक बेहद दर्दनाक अनुभव से गुजरना पड़ा था।
सिमी चंदोक ने पॉडकास्ट में कहा, वीर दास को अपने पॉडकास्ट पर बुलाइए, शायद वह उस दर्दनाक पल को याद कर रो पड़ेंगे। फिल्म में एक पैशनेट किसिंग सीन फिल्माया जाना था, जिसमें कंगना इतनी खो गईं कि डायरेक्टर के 'कट' बोलने के बाद भी वह नहीं रुकीं। उन्होंने वीर दास के होंठ को इतनी जोर से काटा कि उसमें से खून निकलने लगा था।
Right. Just so we are clear. This story is pure fiction. Kangana was a complete professional and I still maintain, a truly gifted artist. This is unfair slander to her. She went on to call me a terrorist a few years later for my comedy but on set…no problems at all. https://t.co/o0AjB04WnT
— Vir Das (@thevirdas) June 28, 2026
यह दावा सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल गया और नेटिजन्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। सोशल मीडिया पर जब यह अफवाह हद से ज्यादा बढ़ने लगी, तब खुद वीर दास ने एक्स पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए इस पूरी कहानी को सिरे से खारिज कर दिया। वीर दास ने कंगना रनौत की प्रोफेशनलिज्म की तारीफ करते हुए इसे एक मनगढ़ंत कहानी बताया।
वीर दास ने अपने पोस्ट में लिखा, ठीक है, ताकि हम सब पूरी तरह स्पष्ट रहें—यह कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है। कंगना सेट पर पूरी तरह से प्रोफेशनल थीं और मैं आज भी मानता हूं कि वह एक बेहद प्रतिभाशाली कलाकार हैं। उनके खिलाफ इस तरह की बातें फैलाना पूरी तरह से गलत और अनुचित है। हालांकि, उन्होंने कुछ सालों बाद मेरी कॉमेडी के लिए मुझे 'आतंकवादी' भी कहा था, लेकिन सेट पर... हमें कोई परेशानी नहीं थी।
कंगना रनौत का पलटवार
वीर दास के इस स्पष्टीकरण के बाद कंगना रनौत भी चुप नहीं बैठीं। उन्होंने वीर दास के पोस्ट को री-शेयर करते हुए न सिर्फ उन्हें सच का साथ देने के लिए धन्यवाद कहा, बल्कि उस पत्रकार पर भी तीखा और तीखा हमला बोला।
Thanks Vir but who is she ? Ewww seems like some weirdo using us to satisfy her demonic sex fantasies, I am eating your blood and you are traumatised and crying even today after a decade.
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) June 28, 2026
How random https://t.co/UhhBxA1Gk8
कंगना ने बेहद आक्रामक और मजाकिया लहजे में लिखा, थैंक्स वीर, लेकिन यह महिला कौन है? ईयू... ऐसा लगता है कि कोई 'weirdo' (अजीब इंसान) अपनी अजीब यौन कल्पनाओं को संतुष्ट करने के लिए हमारा इस्तेमाल कर रही है। मतलब मैं तुम्हारा खून पी रही हूं और तुम एक दशक बाद भी सदमे में रो रहे हो? यह कितना अजीब और बेतुका है।
साई कबीर श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' में कंगना रनौत ने 'अलका सिंह' नाम की एक राजनीतिक और दबंग महिला का किरदार निभाया था, जिसे रोहन मेहरा (वीर दास) नाम के एक उभरते हुए बॉलीवुड अभिनेता से प्यार हो जाता है। फिल्म में पीयूष मिश्रा, जाकिर हुसैन और जीशान कादरी ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
