1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arjun kapoors cousin mohit marwah and antara motiwala welcome their second child

अर्जुन कपूर की भाभी दूसरी बार बनीं मां, अंतरा मोतीवाला ने दिया बेटे को जन्म

Antara Motiwala
Mohit Marwah welcome second child: बॉलीवुड एक्टर मोहित मारवाह दूसरी बार पिता बन गए हैं। एक्टर की पत्नी अंतरा मोतीवाला ने एक बेटे को जन्म दिया है। अनिल कपूर के भतीजे और अर्जुन कपूर के कजिन मोहित साल 2018 में अंतरा संग शादी के बंधन में बंधे थे। अंतरा ने 'लैक्मे फैशन वीक' में रैंप पर वॉक करके अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
 
मोहित के परिवार ने 2 जुलाई 2023 को बच्चे के आगमन की घोषणा की। हालांकि बेटे के जन्म के एक दिन बादअसकी अनाउंसमेंट की गई है। अंतरा सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रेग्नेंसी के फोटोज शेयर कर रही थीं। कपल के दूसरी बार माता-पिता बनने पर उन्हें जमकर बधाई मिल रही है।
 
बता दें कि मोहित मारवाह फिल्म एक्टर हैं। उन्होंने फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि उनका करियर फ्लॉप रहा। वहीं अंतरा मोतीवाला टीना अंबानी की भांजी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मां चिंतपूर्णी मंदिर में पत्नी संग दर्शन करने पहुंचे गोविंदा