1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor film animal release postponed

'गदर 2' और 'ओएमजी 2' से डरे 'एनिमल' के मेकर्स! अब 11 अगस्त को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की फिल्म

Release date of Animal changed
animal release postponed: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से बीते दिनों रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक और प्री टीजर रिलीज हुआ था। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। 'एनिमल' की बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'गदर 2' और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' से टक्कर होने वाली थी।
 
लेकिन अब 'एनिमल' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है। पहले यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। संदीप रेड्डी वांगा की निर्देशित एनिमल में अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं।
 
अब यह फिल्म एनिमल स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर नहीं आ रही है। फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने के अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। कोई कह रहा है कि 15 अगस्त के वीकेंड में दूसरी फिल्मों से होने वाली टक्कर के डर से यह फिल्म आगे खिसका दी गई है तो कोई कह रहा है कि अभी काम ही पूरा नहीं हुआ है।
 
फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं। संदीप रेड्डी वांगा ने इस फिल्म को निर्देशित करने के साथ-साथ लिखा भी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रणवीर सिंह ने बनाई 'तुम क्या मिले' गाने पर रील, आलिया भट्ट ने दिया ऐसा रिएक्शन