• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Pallavi Joshi played the role of a 100 year old woman in film The Bengal Files
Last Updated : सोमवार, 16 जून 2025 (16:44 IST)

द बंगाल फाइल्स में 100 साल की बुजुर्ग महिला बनीं पल्लवी जोशी, किरदार में ढलने के लिए किया यह काम

The Bengal Files
बॉलवुड एक्ट्रेस पल्लवी जोशी 'द बंगाल फाइल्स' से स्क्रीन पर दमदार वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनका अहम रोल है और इसे विवेक रंजन अग्निहोत्री ने निर्देशित किया है। फिल्म को अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 
 
यह फिल्म भारत के इतिहास के कुछ ऐसे पहलुओं को सामने लाएगी, जिन पर अब तक ज़्यादा बात नहीं हुई है। विवेक की पिछली फिल्मों की तरह इसमें भी समाज से जुड़ी कहानियों को मजबूती से दिखाया गया है।
 
पल्लवी, जो हमेशा गहराई और भावनाओं से भरे किरदारों के लिए जानी जाती हैं। इस बार वह ‘मां भारती’ का रोल निभा रही हैं। ये किरदार देश की ममता, मासूमियत और जज़्बे का प्रतीक है। लेकिन इस रोल को पर्दे पर उतारना आसान नहीं था, क्योंकि इसमें भावनाओं की कई परतें हैं और हर एक को सच्चाई से दिखाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी।
 
पल्लवी जोशी ने बताया, ये मेरी ज़िंदगी के सबसे मुश्किल रोल्स में से एक था। बूढ़ा दिखना आसान नहीं होता। ज़्यादातर प्रोस्थेटिक्स से मैं डरावनी लग रही थी, जबकि हमें एक ऐसा चेहरा चाहिए था जो मासूम और प्यारा लगे। मां भारती को गर्मजोशी और अपनापन दिखाना था।
पल्लवी जोशी ने कहा, मेरे पास बस एक ही रेफरेंस था, मेरी दादी। मुझे वो बहुत बूढ़ी याद हैं लेकिन उतनी ही प्यारी भी। हमने इस लुक पर करीब छह महीने तक काम किया। इस दौरान मैंने स्किन केयर पूरी तरह छोड़ दी ताकि मेरी त्वचा रूखी दिखे। हर दिन मैं मां भारती के किरदार और उनकी डिमेंशिया को लेकर काम करती रही, जब तक कि वो मेरी आदत में शामिल नहीं हो गया। हमारी टेक्निकल टीम ने भी इस लुक और रोल को रियल बनाने में पूरा साथ दिया। और जो आख़िरी नतीजा आया है, वो सबके सामने है।
 
'द बंगाल फाइल्स' को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नज़र आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा द्वारा पेश की जा रही यह फिल्म, विवेक की 'फाइल्स ट्रिलॉजी' का हिस्सा है, जिसमें पहले 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द ताशकंद फाइल्स' आ चुकी हैं। 'द बंगाल फाइल्स' 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
ये भी पढ़ें
इतने स्क्वायर फीट में बना प्रभास की फिल्म द राजा साब की भूतिया हवेली का सेट