1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Prabhas starrer horror comedy film The Raja Saab Teaser released

प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब का टीजर हुआ रिलीज, अलग अवतार में नजर आए संजय दत्त

The Raja Saab Movie Teaser
साउथ सुपरस्टार प्रभास फिल्म 'द राजा साब' के साथ एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया है। 
 
'द राजा साब' के टीजर की शुरुआत जंगल में मौजूद एक किले से होती है। इसके बाद बैकग्राउंड में डायलॉग सुनाई देता है, 'ये घर मेरा शरीर है, यहां की दौलत मेरी रूह, मेरे जाने के बाद इसे मैं ही भोगूंगा। इसके बाद भूतिया महल में विचित्र झलकियां दिखाई देती है। 
 
इसके बाद टीजर में प्रभास की एंट्री होती है। वह निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। प्रभास का कॉमेडी अवतार देखने को मिल रहा है। वहीं संजय दत्त एक मरे हुए राजा के रोल में हैं। वह फिल्म के मेन विलेन हैं। 
 
फिल्म 'द राजा साब' में प्रभास और संजय दत्त के अलावा निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, मालविका मोहन और बोमन ईरानी अहम किरदार में हैं। फिल्म को मारुति ने निर्देशित किया है। 'द राजा साब' कई भाषाओं में 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
नहर में मिली हरियाणवी मॉडल शीतल चौधरी की लाश, गला रेतकर हुई हत्या