फैट से फिट हुए राम कपूर ने खरीदी लेम्बोर्गिनी उरुस SE, इतने करोड़ है कीमत
एक्टर राम कपूर फैट से फिट हो चुके है। उन्होंने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को चौंका दिया है। वहीं अब राम कपूर ने एक अल्ट्रा-हाई-एंड लग्जरी हाइब्रिड एसयूवी लेम्बोर्गिनी उरुस SE खरीदी है। इसके साथ ही वह इस मॉडल की कार को खरीदने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
राम कपूर की इस नई कार की कीमत 4.57 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उरुस का ये लेटेस्ट वर्जन भारत में 2024 में लॉन्च किया गया था। ये कंपनी के पोर्टफोलियो की बेस्ट सेलिंग एसयूवी में से एक है।
लैम्बोर्गिनी मुंबई द्वारा कार की डिलीवरी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। तस्वीरों में राम और उनकी पत्नी नई कार के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
राम कपूर की इस अल्ट्रा लग्जरी कार का कलर मैट ऑलिव ग्रीन है। वहीं कार के केबिन को ऑरेंज और ब्लैक कलर से सजाया गया है।
राम कपूर को लग्जरी कारों का शौक हैं। उनके गैरेज में कई हाई-एंड कारे हैं, जिनमें Porsche 911 Carrera S, Mercedes-AMG G63, BMW X5 और Audi Q7 शामिल है।